,

dhanbad राष्ट्रीय खेल दिवस पर पर्जन्य बी.एड. कॉलेज में खिलाड़ियों का सम्मान, प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला

JP Bharat Shareधनबाद/बलियापुर : हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बलियापुर के पहाड़पुर स्थित पर्जन्य बी.एड. कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की सचिव एवं भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति की सदस्य तारा देवी शामिल हुईं। इस दौरान विभिन्न खेलों में बेहतर…

JP Bharat Share

धनबाद/बलियापुर : हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बलियापुर के पहाड़पुर स्थित पर्जन्य बी.एड. कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की सचिव एवं भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति की सदस्य तारा देवी शामिल हुईं।

इस दौरान विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें आगे भी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. सजल बनर्जी समेत शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और उचित मंच मिलने से वे राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह का उद्देश्य खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports