, ,

Dhanbad:सावन में चासनाला के तीन मंदिरों में चोरी, मुकुट और भगवान शिव का नाग समेत पूजा सामग्री गायब

JP Bharat Shareझरिया: सावन के पावन महीने में पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला स्थित तीन मंदिरों में चोरी की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने माता कल्याणेश्वरी मंदिर, शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर के ताले तोड़कर पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाले कई सामान चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार,…

JP Bharat Share

झरिया: सावन के पावन महीने में पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला स्थित तीन मंदिरों में चोरी की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने माता कल्याणेश्वरी मंदिर, शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर के ताले तोड़कर पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाले कई सामान चोरी कर लिए।

जानकारी के अनुसार, चोर मंदिरों से पीतल के बर्तन, घंटियां, बड़े घंटे, भगवान शिव का नाग, माता का मुकुट समेत कई अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह मंदिर पहुंचे पुजारियों को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ मौके पर जुट गई।

करीब 30 हजार रुपये के सामान की चोरी

माता कल्याणेश्वरी मंदिर के पुजारी अमरनाथ ओझा ने बताया कि सुबह मंदिर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर मंदिर से कई सामान गायब मिले। उनके अनुसार चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये है। चोर माता रानी का मुकुट समेत अन्य पूजा सामग्री भी ले गए। पुलिस को घटनास्थल से एक लाइटर भी मिला है।

वहीं, शिव मंदिर के पुजारी सुबोध ओझा ने बताया कि मंदिर में पूजा-पाठ के लिए रखे सामान के साथ भगवान शिव का नाग भी चोरी कर लिया गया। इसके अलावा दुर्गा मंदिर से भी कई पीतल के सामान गायब मिले हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पाथरडीह पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों मंदिरों का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सावन के महीने में एक साथ तीन मंदिरों में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports