, ,

Dhanbad | SJAS अस्पताल पहुंचे टाइगर जयराम महतो, पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो का जाना हालचाल

JP Bharat Shareधनबाद : डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो रविवार को धनबाद स्थित SJAS अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। अस्पताल में मुलाकात के बाद जयराम…

JP Bharat Share

धनबाद : डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो रविवार को धनबाद स्थित SJAS अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

अस्पताल में मुलाकात के बाद जयराम महतो ने कहा कि वे अपनी अधिकांश जनसभाओं में स्वर्गीय जगरनाथ महतो और इंद्रजीत महतो का उल्लेख करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने समाज, शिक्षा और आम लोगों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया तथा जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की गलत सोच और कथित साज़िशों के कारण ऐसे जननेताओं को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। जयराम महतो ने भावुक होकर कहा कि जैसे स्वर्गीय जगरनाथ महतो आज हमारे बीच नहीं हैं, उसी तरह इंद्रजीत महतो भी बीमारी से जूझ रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि जनता की दुआओं और ईश्वर की कृपा से इंद्रजीत महतो जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मुलाकात के दौरान अस्पताल में मौजूद समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी इंद्रजीत महतो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports