देवघर: नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से अलग-अलग ब्रांड की शराब और बीयर की कुल 134 बोतल/पीस बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को एसपी देवघर को सूचना मिली थी कि बरमसिया में सरकारी शराब दुकान के पास एक व्यक्ति अपनी किराना दुकान की आड़ में कथित रूप से अवैध शराब बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदु महथा, निवासी बरमसिया, नगर थाना क्षेत्र, देवघर बताया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान उसने सरकारी शराब दुकान से शराब खरीदकर घर में रखने और बाद में अपनी राशन दुकान के माध्यम से शराब बेचने की बात स्वीकार की।
इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर बरामद की गई।
बरामद शराब में शामिल हैं:
- Sterling Reserve B7 180ml – 10 पीस
- Sterling Reserve B7 375ml – 11 पीस
- Royal Challenge 375ml – 15 पीस
- Royal Challenge 180ml – 17 पीस
- Royal Stage 375ml – 12 पीस
- Royal Stage 180ml – 10 पीस
- Iconiq White 180ml – 44 पीस
- Godfather Beer 500ml – 15 पीस
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है। मामले में नगर थाना कांड संख्या 320/26, दिनांक 18.08.2026 के तहत BNS की धारा 274/275 और झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी रवि ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक घनश्याम गंझु, सुमंत प्रसाद, शंकर कुमार रजक सहित नगर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।
















