,

Dhanbad: तालाब से निकलते ही करंट की चपेट में आया युवक, मौत से इलाके में मातम

JP Bharat Shareधनबाद : जिले में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नावा डीह निवासी Vishal Kumar Hadi के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को विशाल कुमार हाड़ी बड़की बौआ स्थित तालाब…

JP Bharat Share

धनबाद : जिले में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नावा डीह निवासी Vishal Kumar Hadi के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को विशाल कुमार हाड़ी बड़की बौआ स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाने के बाद बाहर निकलते समय वह मोटर चलाने के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह जोरदार झटके के साथ मौके पर ही गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की असामयिक मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports