,

Dhanbad: तेतुलमारी वेस्ट मोदीडीह में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि मनाई गई

JP Bharat Shareधनबाद : तेतुलमारी वेस्ट मोदीडीह में गुरुवार को झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रमुख नेता Durga Soren की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व दुर्गा सोरेन सेना के प्रदेश अध्यक्ष Sunil Pasi ने किया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा सदस्य एवं बाघमारा के पूर्व विधायक प्रत्याशी Vishal…

JP Bharat Share

धनबाद : तेतुलमारी वेस्ट मोदीडीह में गुरुवार को झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रमुख नेता Durga Soren की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व दुर्गा सोरेन सेना के प्रदेश अध्यक्ष Sunil Pasi ने किया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा सदस्य एवं बाघमारा के पूर्व विधायक प्रत्याशी Vishal Balmiki मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं और ग्रामीणों ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। सुनील पासी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में दुर्गा सोरेन की भूमिका बेहद अहम रही थी और उनके अधूरे सपनों को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

वहीं विशाल बाल्मीकि ने कहा कि दिशोम गुरु Shibu Soren के साथ मिलकर दुर्गा सोरेन ने झारखंड आंदोलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन गरीबों के मसीहा थे और झारखंडवासियों के दिलों में आज भी जीवित हैं।

कार्यक्रम में दीपक राय, बब्लू रवानी, राजकुमार बाल्मीकि, जुगलू पासी, शंकर दास समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports