,

Dhanbad: विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर चला वृहद जागरूकता कार्यक्रम

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद मंडल में “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026” के तहत शुक्रवार को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के आठवें दिन रेल कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और खान-पान स्टॉल संचालकों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान कर्मचारियों और वेंडरों को…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद मंडल में “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026” के तहत शुक्रवार को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के आठवें दिन रेल कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और खान-पान स्टॉल संचालकों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान कर्मचारियों और वेंडरों को जैविक (गीले) एवं सूखे कचरे को शुरुआती स्तर पर ही अलग-अलग करने के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम में नीले डस्टबिन का उपयोग सूखे कचरे और हरे डस्टबिन का उपयोग गीले कचरे के लिए करने को लेकर विशेष जागरूकता फैलाई गई। अधिकारियों ने बताया कि कचरे का सही तरीके से पृथक्करण (Waste Segregation) रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद जरूरी है।

रेल प्रशासन ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों और स्टॉल संचालकों को प्लास्टिक उपयोग कम करने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना है, ताकि रेलवे के कार्बन फुटप्रिंट को कम कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दिया जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports