,

DhanbadNews:आजसू छात्र संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डुंगडुंग का किया स्वागत, छात्र हितों पर हुई चर्चा

JP Bharat Shareधनबाद : शनिवार को आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डुंगडुंग से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पौधा भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान छात्र हितों,…

JP Bharat Share

धनबाद : शनिवार को आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डुंगडुंग से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पौधा भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान छात्र हितों, शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कहा कि संगठन हमेशा से छात्रों के अधिकारों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता रहा है। उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक से अपेक्षा जताई कि उनके नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आजसू छात्र संघ भविष्य में भी छात्र हित से जुड़े हर मुद्दे पर रचनात्मक सहयोग करता रहेगा और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेगा।

जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डुंगडुंग ने भी प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर विक्की कुमार, कबीर यदुवंशी, रौनक कुमार, राकेश महतो, प्रेम प्रकाश, विनेश वर्मा, राज वर्धन सिंह, विशाल गोप, विजय महतो सहित आजसू छात्र संघ के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports