,

Dhanbadnews:बैंक ऑफ इंडिया ने धनबाद में लगाया री-केवाईसी शिविर, 1500 से अधिक ग्राहकों का हुआ केवाईसी अपडेट

JP Bharat Shareधनबाद: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मार्गदर्शन में बैंक ऑफ इंडिया, भागा शाखा की ओर से सोमवार को टाटा कम्युनिटी सेंटर में री-केवाईसी (Re-KYC) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्राहकों को समय पर केवाईसी अपडेट कराने के लिए प्रेरित करना तथा सुरक्षित और सुगम बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना…

JP Bharat Share

धनबाद: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मार्गदर्शन में बैंक ऑफ इंडिया, भागा शाखा की ओर से सोमवार को टाटा कम्युनिटी सेंटर में री-केवाईसी (Re-KYC) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्राहकों को समय पर केवाईसी अपडेट कराने के लिए प्रेरित करना तथा सुरक्षित और सुगम बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना था।

कार्यक्रम में आरबीआई रांची से सोहम कुमार शोम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं बैंक ऑफ इंडिया धनबाद अंचल के आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद, एलडीएम धनबाद अमित कुमार, सामान्य परिचालन विभाग से मनोज कुमार, विपणन विभाग से राहुल प्रसाद, भागा शाखा प्रबंधक आशीष कुमार बरनवाल, भुलन बरारी शाखा प्रबंधक तबरेज़ अंसारी, झरिया शाखा प्रबंधक अजय कुमार, जामाडोबा शाखा प्रबंधक गौरव कुमार सहित बैंक के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

शिविर के दौरान ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा, री-केवाईसी प्रक्रिया तथा बैंक की विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्राहकों से समय-समय पर केवाईसी अपडेट कराने और ऑनलाइन बैंकिंग का सुरक्षित उपयोग करने की अपील की।

बैंक की टीम ने शिविर के दौरान 1500 से अधिक ग्राहकों का री-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरा किया। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई थी, जिसकी उपस्थित ग्राहकों ने सराहना की।

बैंक अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के ग्राहक-केंद्रित शिविरों का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है। भविष्य में भी बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जनहित में ऐसे जागरूकता एवं सेवा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports