धनबाद: बाईपास बलियापुर रोड स्थित जेपी अस्पताल में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने समाज के प्रति चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए वरिष्ठ डॉक्टरों को सम्मानित किया और उनके सेवा भाव को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल के चेयरमैन प्रदीप मंडल और मैनेजिंग डायरेक्टर नित्यानंद मंडल की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मिलकर केक काटकर राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाया। समारोह में डॉ. विकास आनंद, डॉ. एम.के. झा, डॉ. एन.के. पांडेय और डॉ. अशोक कुमार को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।
इस मौके पर चेयरमैन प्रदीप मंडल ने कहा कि डॉक्टर समाज के ऐसे योद्धा हैं, जो निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करते हुए लोगों को नया जीवन देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जेपी अस्पताल अपने सभी चिकित्सकों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व करता है।
मैनेजिंग डायरेक्टर नित्यानंद मंडल ने कहा कि मरीजों की बेहतर चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं अस्पताल की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ हर परिस्थिति में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।
कार्यक्रम में अस्पताल के स्टाफ और प्रबंधन टीम की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर सुमन कुमार, पिंकू कुमार, बलजीत मंडल, पिंटू मंडल, खुशी, प्रिया, श्वेता सहित अस्पताल के कई चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
















