,

बोकारो पुलिस ने नाकाम की रंगदारी-लूट की साजिश, दो युवक गिरफ्तार; 4 अवैध हथियार बरामद

JP Bharat Shareबोकारो: बोकारो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगदारी और लूट की कथित साजिश को विफल कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी रिवाल्वर, दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा ने बताया कि 2 जुलाई की…

JP Bharat Share

बोकारो: बोकारो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगदारी और लूट की कथित साजिश को विफल कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी रिवाल्वर, दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा ने बताया कि 2 जुलाई की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि जरीडीह थाना क्षेत्र के तिरो टोला राजवारडीह गांव में दो युवक अवैध हथियारों के साथ किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ बेरमो (तेनुघाट) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में घर के छज्जे और तकिए के नीचे छिपाकर रखे गए दो देशी रिवाल्वर, दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम कुमार दास (19 वर्ष), निवासी पाथुरिया दास टोला और विक्रम कुमार कपरदार (19 वर्ष), निवासी तिरो टोला राजवारडीह, थाना जरीडीह, के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे इन हथियारों का इस्तेमाल रंगदारी और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ महीने पहले ये हथियार पश्चिम बंगाल से आए दो अज्ञात व्यक्तियों से खरीदे गए थे। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

इस अभियान में एसडीपीओ बेरमो रविन्द्र कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन चन्द्र महतो सहित जरीडीह थाना की पुलिस टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports