,

DhanbadNews;जनता दरबार में अवैध निर्माण और भूमि कब्जे की शिकायतों पर उपायुक्त सख्त, जांच के दिए निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में कतरास, चिरकुंडा, निरसा, बाघमारा, तोपचांची, धनबाद, झरिया और कलियासोल सहित कई इलाकों के लोग अपनी समस्याएं लेकर…

JP Bharat Share

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में कतरास, चिरकुंडा, निरसा, बाघमारा, तोपचांची, धनबाद, झरिया और कलियासोल सहित कई इलाकों के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनता दरबार के दौरान हाउसिंग कॉलोनी से आए एक शिकायतकर्ता ने सार्वजनिक नाले पर कथित अतिक्रमण और अवैध निर्माण की शिकायत की। शिकायत के समर्थन में उन्होंने कुछ तस्वीरें भी प्रशासन को सौंपीं। मामले का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

एक अन्य मामले में हीरापुर की एक महिला ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके आवास से बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सरकारी जमीन पर कथित अवैध निर्माण की शिकायत भी की गई। उपायुक्त ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके अलावा जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, जन्म प्रमाण पत्र, ऑनलाइन लगान रसीद, भूमि विवाद, बीसीसीएल से जुड़े मामले, रेलवे भूमि मुआवजा तथा सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध होने जैसी कई शिकायतें भी सामने आईं। गोविंदपुर से आए एक व्यक्ति ने विद्यालय के पास संचालित शराब दुकान को बंद कराने की मांग भी रखी।

उपायुक्त ने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports