,

DhanbadNews:काला हीरा कार्यक्रम के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने जलवा बिखेरा 

JP Bharat Shareधनबाद: सीसी डब्ल्यूओ कम्युनिटी हॉल में ‘काला हीरा’ (ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा, डांस, ड्रॉइंग एंड म्यूजिक) कार्यक्रम का दूसरा दिन रविवार को स्थानीय कलाकारों के लिए बहुत खास रहा। दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने भरतनाट्यम कथक फोक नृत्य लोक गीत क्लासिकल शास्त्रीय नृत्य व पाश्चात्य नृत्य संस्कृतियों का अनूठा संगम दर्शकों को देखने…

JP Bharat Share

धनबाद: सीसी डब्ल्यूओ कम्युनिटी हॉल में ‘काला हीरा’ (ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा, डांस, ड्रॉइंग एंड म्यूजिक) कार्यक्रम का दूसरा दिन रविवार को स्थानीय कलाकारों के लिए बहुत खास रहा। दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने भरतनाट्यम कथक फोक नृत्य लोक गीत क्लासिकल शास्त्रीय नृत्य व पाश्चात्य नृत्य संस्कृतियों का अनूठा संगम दर्शकों को देखने को मिला, अपने छोटे-छोटे बच्चों के बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए अभिभावक काफी उत्साहित थे और कार्यक्रम में माताएं अपने बच्चों को सजाने संवारने में व्यस्त थीं। दूसरे दिन के कार्यक्रम में काफी चहल-पहल दिखी। लोकगीतों का सिलसिला शुरू होने पर दर्शकों में नया जोश भर गया। लोगों ने इन गीतों को सुनकर पुरानी परंपरा और भारतीय संस्कृति को बनाए रखने की काला हीरा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अपील को सराहा।दर्शकों ने तालियों व वाहवाही से स्थानीय कलाकारों की हर शानदार और एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों का स्वागत किया। इन प्रस्तुतियों का आनंद लेने में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी आगे रहे। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार जॉली छाबड़ा ने पंजाबी गाना व दूरदर्शन में गाना गा चुके रवि कुमार उर्फ आर्या कुमार ने मोहम्मद रफी के नग़मे गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।जॉली छाबड़ा व आर्य कुमार धनबाद और आसपास के जिलों में भी अपनी प्रस्तुतियां देते रहते हैं। ड्राइंग कंपटीशन में भी प्रतिभागियों ने विभिन्न थीमों पर एक से बढ़कर चित्रकारी बना कर प्रशंसा बटोरी। पेश कर काला हीरा कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आए सिवान के फिल्म डायरेक्टर बिजय कुमार, मुंबई के फिल्म अभिनेता ए बी मिश्रा व पश्चिम बंगाल की अभिनेत्री मोनालिसा दास के द्वारा ए ग्रेड ,बी ग्रेड और सी ग्रेड में घोषित विजेताओं को अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एशियन जलान हॉस्पिटल के द्वारा कार्यक्रम परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें करीब 200 अभिभावक ब्लड प्रेशर ,शुगर जांच कराकर लाभान्वित हुए। तीसरे दिन सोमवार को 13 राज्य से आए नाट्य मंचों द्वारा नाट्य की प्रस्तुति की जाएगी।

नाट्य मंचों में एमपी के आईटीएम नाट्य मंच, वेस्ट बंगाल के बांकुड़ा से जॉय की टीम, उड़ीसा से नटराज थियेटर गिरिडीह से तीन टीम कलासंगम, विरंग और महेश अमन की टीमें नाटक की प्रस्तुति करेंगे। गुजरात से दो डांस की टीमें में अपनी शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियां पेश करेंगे । कार्यक्रम में को सफल बनाने में काला हीरा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, पूनम प्रसाद ,वैभव प्रसाद,मिताली मुखर्जी, सरसी चंद्रा,वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा सचिव हेमंत कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष नरेश राय, यू सी मिश्रा महेंद्र गिरी, शिवानी पंडित, साक्षी , संजय भारद्वाज, संतोष रजक सक्रिय थे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports