,

धनबाद में ‘इजी राइड’ लग्जरी बस सेवा का भव्य स्वागत, अब बोकारो से सिलीगुड़ी तक मिलेगा आरामदायक सफर

JP Bharat Shareधनबाद: बोकारो से सिलीगुड़ी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘इजी राइड’ (Easy Ride) की नई लग्जरी बस सेवा का शुभारंभ किया गया। शनिवार को बोकारो से रवाना हुई इस बस…

JP Bharat Share

धनबाद: बोकारो से सिलीगुड़ी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘इजी राइड’ (Easy Ride) की नई लग्जरी बस सेवा का शुभारंभ किया गया। शनिवार को बोकारो से रवाना हुई इस बस का धनबाद के बरटांड बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर शंभू सिंह, दिलीप सिंह, रोशन सिंह, संजय सिंह, मुकेश राय और सुनील सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस नई बस सेवा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे धनबाद, बोकारो और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक बेहतर और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

यह लग्जरी बस बोकारो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर और मालदा होते हुए सिलीगुड़ी तक संचालित होगी। इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को समय की बचत के साथ आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

शंभू सिंह ने बताया कि लंबे समय से धनबाद और आसपास के यात्रियों द्वारा सिलीगुड़ी के लिए बेहतर बस सेवा की मांग की जा रही थी। यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ‘इजी राइड’ की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यदि यात्रियों का अच्छा सहयोग और सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है, तो भविष्य में धनबाद से अन्य महत्वपूर्ण रूटों पर भी इजी राइड की बसें चलाई जाएंगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग की व्यवस्था बरटांड बस स्टैंड स्थित जय जय महादेव, नवल ट्रेवल्स तथा धनबाद रेलवे स्टेशन बस स्टैंड स्थित बुकिंग काउंटर पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। यहां यात्रियों को सीटों की उपलब्धता और यात्रा से जुड़ी अन्य जानकारी भी दी जाएगी।

इस अत्याधुनिक लग्जरी बस में 44 स्लीपर सीटें, ऑनबोर्ड टॉयलेट, आरामदायक सीटें और लंबी दूरी की यात्रा के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बस का किराया लगभग ₹2200 से ₹2500 निर्धारित किया गया है।

नई बस सेवा शुरू होने से धनबाद और आसपास के यात्रियों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि इससे सिलीगुड़ी की यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed