,

DhanbadNews सदस्य संगठन की रीढ़, श्रमिक हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: के. लक्ष्मा रेड्डी

JP Bharat Shareधनबाद, 20 जून: धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक शनिवार को विश्वकर्मा भवन स्थित त्र्यंबक राव जुमडे सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुरारी तांती ने की, जबकि संचालन महामंत्री उमेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा, भारत माता और दत्तोपंत ठेंगड़ी…

JP Bharat Share

धनबाद, 20 जून: धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक शनिवार को विश्वकर्मा भवन स्थित त्र्यंबक राव जुमडे सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुरारी तांती ने की, जबकि संचालन महामंत्री उमेश कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा, भारत माता और दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण तथा संघीय गीत के साथ हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कोल उद्योग प्रभारी एवं स्थायी सुरक्षा समिति सदस्य के. लक्ष्मा रेड्डी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके सदस्य होते हैं और श्रमिकों की एकजुटता से ही उनके अधिकारों की रक्षा संभव है।

उन्होंने श्रम कानूनों, वेतन, सामाजिक सुरक्षा, श्रमिक अधिकारों तथा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों का उद्देश्य कर्मचारियों को समान अवसर, उचित वेतन और शोषण से सुरक्षा प्रदान करना है।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री अशोक मिश्रा ने कहा कि संगठन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी मजबूत बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योगहित और मजदूर हित को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। मजदूरों के कल्याण से ही उद्योग और राष्ट्र दोनों का विकास संभव है।

बैठक के दौरान बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को विस्तार से रखा। इस दौरान श्रमिक कल्याण, सुरक्षा, सुविधाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के अनेक पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सचिव और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports