,

DhanbadNews:सीबीएसई जिला टॉपर पूनम कुमारी को भाजपा नेताओं ने किया सम्मानित

JP Bharat Shareधनबाद: सीबीएसई 12वीं परीक्षा में विज्ञान संकाय में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर धनबाद जिला टॉपर बनीं पूनम कुमारी को सोमवार को एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल (सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) की मेधावी छात्रा पूनम की इस उपलब्धि पर आयोजित कार्यक्रम में…

JP Bharat Share

धनबाद:

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में विज्ञान संकाय में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर धनबाद जिला टॉपर बनीं पूनम कुमारी को सोमवार को एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल (सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) की मेधावी छात्रा पूनम की इस उपलब्धि पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मानस प्रसून, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल तथा बीबीएमकेयू बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चितरंजन कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक एवं संगीतमय स्वागत के साथ हुई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों को पौधे भेंट किए गए। इसके बाद जिला टॉपर पूनम कुमारी को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि पूनम कुमारी ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादे और कड़ी मेहनत के बल पर सीमित संसाधनों में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पूनम की उपलब्धि धनबाद की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि पूनम ने अपने परिवार, विद्यालय और पूरे धनबाद जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि समाज और संगठन को ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग करना चाहिए।

वहीं, बीबीएमकेयू बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चितरंजन कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने पूनम की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पूनम कुमारी की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का विश्वास व्यक्त किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports