, ,

जियलगढ़ा में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल

JP Bharat Shareगोविंदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जियलगढ़ा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर के समीप सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। आयोजन के पहले दिन महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल…

JP Bharat Share

गोविंदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जियलगढ़ा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर के समीप सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। आयोजन के पहले दिन महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

शाम के समय वृंदावन धाम से पधारे राष्ट्रीय कथा व्यास श्री हित ललित वल्लभ नागार्च जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करते हुए इसके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और सदाचार का मार्ग दिखाती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

आयोजन समिति के सदस्य नयन कुमार मिश्र ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 26 मई से 31 मई तक प्रतिदिन संध्या 6 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि 1 जून को विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख डीएन सिंह, मुखिया पति नितेश गोप, नयन कुमार मिश्र, किशोर राय, राम प्रसाद, उमाकांत वर्मा, बुध देव कुमार, मुकुल पांडेय, शरद कुमार, विकास गिरी, कार्तिक, मनीष, पंकज, आशीष, प्रदीप, भीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports