धनबाद: विजयादशमी के अवसर पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो करमाटांड़ स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
विधायक ने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दीं।
















