धनबाद: भूली ई-ब्लॉक सेक्टर-2 स्थित श्री श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा दान पेटी तोड़कर रुपये चुराने का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है।
चोरी की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मामले की जांच कर आरोपी की पहचान करने की मांग की है।
















