धनबाद: गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे कालियासोल निवासी एक युवक को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान युवक के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद उसे गोबिंदपुर थाना पुलिस को सौंपे जाने की बात सामने आई है।
हालांकि, घटना और मारपीट की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। मामले में पुलिस की ओर से जानकारी मिलने का इंतजार है।
















