,

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में वन महोत्सव 2026 के तहत सीड बॉल वर्कशॉप और थंब इम्प्रेशन अभियान आयोजित

JP Bharat Shareधनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीड बॉल मेकिंग वर्कशॉप और थंब इम्प्रेशन अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम संस्थान के हॉर्टिकल्चर सेक्शन के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

JP Bharat Share

धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीड बॉल मेकिंग वर्कशॉप और थंब इम्प्रेशन अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम संस्थान के हॉर्टिकल्चर सेक्शन के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. सुकुमार मिश्रा और श्रीमती शकुंतला मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी, शिक्षक, शोधार्थी, छात्र-छात्राएं और दीप्ति लेडीज क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी और सतत विकास के महत्व पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और युवाओं की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है।

सीड बॉल वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने मिट्टी, कम्पोस्ट और देशी पौधों के बीजों से सीड बॉल तैयार किए। इस गतिविधि के माध्यम से स्थानीय पौधों के संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के प्राकृतिक तरीकों की जानकारी दी गई।

वहीं, थंब इम्प्रेशन अभियान में प्रतिभागियों ने अपने अंगूठे की छाप देकर पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवनशैली अपनाने और प्रकृति की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports