,

धनबाद: जमीन विवाद में 32 वर्षीय युवक की हत्या, चाचा समेत दो पर आरोप

JP Bharat Shareधनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की तिलैया पंचायत के घोसकोडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर 32 वर्षीय दौलत महतो की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, घर के रास्ते पर ईंट गिराने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप…

JP Bharat Share

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की तिलैया पंचायत के घोसकोडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर 32 वर्षीय दौलत महतो की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घर के रास्ते पर ईंट गिराने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे दौलत महतो के चाचा त्रिवेणी महतो और सूर्यकांत महतो ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। इस घटना में दौलत की मौके पर ही मौत हो गई।

त्रिवेणी महतो के राजगंज कॉलेज में प्रोफेसर होने की बात कही गई है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई से जुड़ी जानकारी सामने आना बाकी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports