,

धनबाद | कारगिल विजय दिवस पर अमर वीरों को श्रद्धांजलि, जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम

JP Bharat Shareधनबाद: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य इंद्रनाथ सिन्हा एवं शिक्षकों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित…

JP Bharat Share

धनबाद: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य इंद्रनाथ सिन्हा एवं शिक्षकों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए की।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य तथा हिंदी और अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विद्यालय के प्राचार्य इंद्रनाथ सिन्हा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक जीत का प्रतीक नहीं है, बल्कि उन वीर सैनिकों के साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर भी है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports