newdelhi जंतर-मंतर पर हिंसक प्रदर्शन के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 18 डीसीपी होंगे तैनात

JP Bharat Shareनई_दिल्ली : जंतर-मंतर पर हालिया हिंसक प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। प्रदर्शन स्थल और आसपास के सभी मार्गों की निगरानी के लिए अब 18 डीसीपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। पूरे सुरक्षा ऑपरेशन की कमान एक स्पेशल सीपी के हाथों में होगी। गृह…

JP Bharat Share

नई_दिल्ली : जंतर-मंतर पर हालिया हिंसक प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। प्रदर्शन स्थल और आसपास के सभी मार्गों की निगरानी के लिए अब 18 डीसीपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। पूरे सुरक्षा ऑपरेशन की कमान एक स्पेशल सीपी के हाथों में होगी।

गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमले और पेलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।

वहीं, NEET-UG 2026 समेत अन्य परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की जांच के लिए स्पेशल STF का गठन किया गया है। हालिया प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त करने का निर्णय लिया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports