,

धनबाद के सैयद फरहाद अंजुम ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

JP Bharat Shareधनबाद। धनबाद के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी सैयद फरहाद अंजुम ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर जिले और झारखंड का नाम रोशन किया है। फरहाद ने बेंगलुरु में आयोजित केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 धनबाद की ओर से हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में बेहतरीन…

JP Bharat Share

धनबाद। धनबाद के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी सैयद फरहाद अंजुम ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर जिले और झारखंड का नाम रोशन किया है। फरहाद ने बेंगलुरु में आयोजित केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 धनबाद की ओर से हिस्सा लिया था।

प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फरहाद ने रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने एसजीएफआई (SGFI) राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

श्रीनगर में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे फरहाद

एसजीएफआई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में किया जाना है। इस प्रतियोगिता में फरहाद झारखंड की ओर से हिस्सा लेकर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

फरहाद धनबाद स्थित द राइट ट्रेक ताइक्वांडो अकादमी से प्रशिक्षण लेते हैं। उनकी इस सफलता पर अकादमी के कोच विशाल कुमार पंडित और भवानी कुमार चौहान सहित रोटी बैंक के अध्यक्ष रवि शेखर तथा अकादमी के खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी।

सभी ने फरहाद के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर झारखंड के लिए गौरव हासिल करेंगे।

फरहाद की इस उपलब्धि से उनके परिवार, प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों के साथ-साथ धनबाद के खेल प्रेमियों में भी खुशी का माहौल है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports