, ,

झरिया तेल मिल में दर्दनाक हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल

JP Bharat Shareधनबाद/झरिया। झरिया सब्जी पट्टी स्थित लाइफ लाइन के समीप एक तेल मिल में मंगलवार को काम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। चलती मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल मजदूर की पहचान…

JP Bharat Share

धनबाद/झरिया। झरिया सब्जी पट्टी स्थित लाइफ लाइन के समीप एक तेल मिल में मंगलवार को काम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। चलती मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल मजदूर की पहचान लट्टू सोनकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से तेल मिल में मजदूरी का काम कर रहे थे। मंगलवार को भी वह रोज की तरह मशीन पर काम कर रहे थे।

बताया गया कि काम के दौरान उनके हाथ में पहना धातु का कड़ा मशीन के एक हिस्से में फंस गया। इसके बाद उनका हाथ तेजी से मशीन की ओर खिंच गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मशीन बंद कराई और घायल मजदूर को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

वहीं, तेल मिल मालिक सुरेंद्र ने घायल मजदूर के इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि लट्टू सोनकर लंबे समय से उनके साथ काम कर रहे हैं और उनके इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

फिलहाल घायल मजदूर का इलाज जारी है। हादसे ने कार्यस्थल पर मशीनों के साथ काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports