,

धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा सेवानिवृत्त, विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. विश्वकर्मा के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। वक्ताओं ने…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. विश्वकर्मा के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। वक्ताओं ने उनके मार्गदर्शन, प्रशासनिक सहयोग और जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में उनके योगदान का उल्लेख किया।

इस अवसर पर डॉ. आलोक विश्वकर्मा को पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मंजू दास, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. रोहित गौतम, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, संजू कुमार सहाय, मनोज कुमार मंडल, नारायण रजवार, रामानंद प्रसाद, रणधीर कुमार, राजनिमी मुर्मू समेत सिविल सर्जन कार्यालय के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports