धनबाद के वासेपुर में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान हादसा, मजदूर गंभीर घायल; लोगों ने काम रुकवाया

JP Bharat Shareसुरक्षा में लापरवाही का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन वासेपुर : धनबाद के गुलजारबाग इलाके में ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में मजदूर मोहम्मद मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद…

JP Bharat Share

सुरक्षा में लापरवाही का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

वासेपुर : धनबाद के गुलजारबाग इलाके में ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में मजदूर मोहम्मद मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के तुरंत बाद साथी मजदूरों ने मानवता दिखाते हुए घायल को असर्फी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया।

सुरक्षा में लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य कर रही कंपनी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रही है। उनका कहना है कि यह इलाका घनी आबादी वाला है, इसके बावजूद न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही सुरक्षा के अन्य उपाय किए गए हैं।

विरोध के बाद रुका काम

समाजसेवी जूली परवीन के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य को तत्काल बंद करवा दिया। लोगों का कहना है कि जब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

कंपनी पर गंभीर सवाल

घटना के बाद निर्माण कंपनी के कर्मचारी और प्रबंधक मौके से गायब हो गए, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports