,

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की वैज्ञानिक डॉ. मधुलिका गुप्ता का ऑक्सफोर्ड की प्रतिष्ठित एआई फेलोशिप के लिए चयन

JP Bharat Shareधनबाद, 23 जुलाई: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के रसायन एवं रासायनिक जीवविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. मधुलिका गुप्ता का चयन यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड की प्रतिष्ठित श्मिट एआई साइंस फैकल्टी फेलोशिप के लिए हुआ है। इस वर्ष भारत से चयनित तीन वैज्ञानिकों में वह शामिल हैं और इस सूची में एकमात्र महिला वैज्ञानिक हैं।…

JP Bharat Share

धनबाद, 23 जुलाई: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के रसायन एवं रासायनिक जीवविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. मधुलिका गुप्ता का चयन यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड की प्रतिष्ठित श्मिट एआई साइंस फैकल्टी फेलोशिप के लिए हुआ है। इस वर्ष भारत से चयनित तीन वैज्ञानिकों में वह शामिल हैं और इस सूची में एकमात्र महिला वैज्ञानिक हैं।

डॉ. गुप्ता ने प्री-प्रपोजल, फुल प्रपोजल, इंटरव्यू और अंतिम मूल्यांकन सहित चार चरणों वाली अंतरराष्ट्रीय चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। उनका चयन एआई आधारित तकनीकों की मदद से टिकाऊ विमानन ईंधन और जलवायु-अनुकूल ऊर्जा प्रणालियों के विकास से जुड़े शोध प्रस्ताव के लिए किया गया है।

अपनी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए डॉ. मधुलिका गुप्ता ने कहा कि यह उनके लिए भारत और आईआईटी (आईएसएम) धनबाद का वैश्विक स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि इस फेलोशिप के माध्यम से वह अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग को बढ़ाने और संस्थान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अनुसंधान को नई दिशा देने का प्रयास करेंगी।

डॉ. गुप्ता इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। वर्ष 2026 में उनके शोध कार्य को रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के विशेष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संग्रह में स्थान मिला था। वहीं वर्ष 2024 में उन्हें आसियान-भारत महिला वैज्ञानिक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 20 महिला वैज्ञानिकों में शामिल किया गया था।

उनका शोध कार्य कम्प्यूटेशनल केमिस्ट्री, कंप्यूटर आधारित ड्रग डिस्कवरी, मॉलिक्यूलर सिमुलेशन, बायोमॉलिक्यूलर रिसर्च और टिकाऊ ऊर्जा सामग्री के विकास जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है। उनकी यह उपलब्धि आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की वैश्विक शोध और नवाचार क्षमता को नई पहचान दिलाने वाली मानी जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports