,

धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 847 यात्री पकड़े गए; करीब 7.93 लाख रुपये जुर्माना वसूला

JP Bharat Shareधनबाद : पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल द्वारा शनिवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। सुनियोजित रणनीति के तहत दिन और रात दोनों समय विभिन्न स्टेशनों तथा मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में सघन जांच की गई। अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना और यात्रियों को रेल नियमों…

JP Bharat Share

धनबाद : पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल द्वारा शनिवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। सुनियोजित रणनीति के तहत दिन और रात दोनों समय विभिन्न स्टेशनों तथा मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में सघन जांच की गई। अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना और यात्रियों को रेल नियमों के प्रति जागरूक करना था।

अभियान के दौरान कुल 847 यात्रियों को विभिन्न अनियमितताओं के मामले में पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान पकड़े गए यात्रियों से 7,92,730 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। साथ ही सभी यात्रियों को भविष्य में वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने और रेलवे नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

मेगा चेकिंग अभियान के दौरान प्रमुख रेलवे स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ भी देखी गई। रेलवे का मानना है कि नियमित जांच अभियान से बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में मदद मिल रही है।

धनबाद मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश और यात्रा के लिए हमेशा वैध टिकट का उपयोग करें तथा जिस श्रेणी का टिकट लिया हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें। रेलवे ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports