,

धनबाद में 121 बाल कांवरियों ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, ‘हर हर महादेव’ से गूंजा शहर

JP Bharat Shareधनबाद: सावन के पावन अवसर पर बच्चों में सनातन संस्कृति, संस्कार, अनुशासन और सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “बाल कांवर यात्रा 2026” का आयोजन किया गया। मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड धनबाद जिला, मारवाड़ी महिला समिति-सृजन शाखा और मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यात्रा में 121 नन्हे…

JP Bharat Share

धनबाद: सावन के पावन अवसर पर बच्चों में सनातन संस्कृति, संस्कार, अनुशासन और सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “बाल कांवर यात्रा 2026” का आयोजन किया गया। मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड धनबाद जिला, मारवाड़ी महिला समिति-सृजन शाखा और मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यात्रा में 121 नन्हे कांवरियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

यात्रा की शुरुआत श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, धनसार से हुई और यह जोड़ाफाटक स्थित श्री राम मंदिर तक पहुंची। भगवा वस्त्रों में सजे बच्चों ने कांवर उठाकर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य बच्चों को धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपनी संस्कृति, अनुशासन और सेवा भावना से जोड़ना है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संस्थाओं ने बाल कांवरियों का स्वागत किया।

Morning Walk Together Group की ओर से जैन मिलन के समीप पानी और फ्रूटी की व्यवस्था की गई तथा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सीए आरबी गोयल ने कहा कि बाल कांवर यात्रा के माध्यम से बच्चों में सनातन संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दीपक लाडिया ने आयोजन को सफल बनाने में अभिभावकों, सदस्यों और सहयोगियों के योगदान के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंदिर समितियों, पुलिस प्रशासन, दानदाताओं और अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports