धनबाद: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री श्री श्री भगवती जागरण कमेटी की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शक्ति मंदिर परिसर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कमेटी के सदस्यों ने शक्ति मंदिर के गार्डन में लीची और एवोकाडो के फलदार पौधे लगाए। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राजीव सचदेव, साकेत साहनी, सचिव अरुण भंडारी, संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ठक्कर, रवि गंडोत्रा, अशोक अरोड़ा, प्रबंधक ब्रजेश मिश्र, गौरव अरोड़ा, जितेंद्र मालाकार, धर्मेंद्र कुमार और माली पप्पू कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भविष्य में भी सामाजिक और पर्यावरण हित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया गया।
















