,

धनबाद में आज से साइबर अवेयरनेस वीक, गांव-स्कूलों तक पहुंचेगी पुलिस

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने और लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए धनबाद पुलिस ने 17 अगस्त से साइबर अवेयरनेस वीक शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस की टीमें शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों, गांवों, कस्बों, वार्डों और सरकारी स्कूलों तक पहुंचकर लोगों को साइबर ठगी…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने और लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए धनबाद पुलिस ने 17 अगस्त से साइबर अवेयरनेस वीक शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस की टीमें शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों, गांवों, कस्बों, वार्डों और सरकारी स्कूलों तक पहुंचकर लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों और बचाव के उपायों की जानकारी देंगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने स्पष्ट किया है कि धनबाद में जामताड़ा की तर्ज पर साइबर अपराध का नेटवर्क पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस का फोकस अब सिर्फ घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय अपराध होने से पहले लोगों को जागरूक करने पर भी रहेगा।

अभियान के दौरान लोगों को फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग ठगी, सोशल मीडिया स्कैम और अन्य ऑनलाइन अपराधों से सावधान रहने के तरीके बताए जाएंगे।

पुलिस का उद्देश्य है कि साइबर सुरक्षा की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और आम नागरिक किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक के झांसे में आने से पहले सतर्क हो जाएं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports