,

धनबाद में जलापूर्ति संकट पर विधायक राज सिन्हा सख्त, माडा ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद: शहर के कई इलाकों में लगातार बनी पेयजल समस्या को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा सोमवार को माडा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने माडा सचिव प्रकाश कुमार और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर केंदुआ, करकेंद समेत विभिन्न क्षेत्रों में बाधित जलापूर्ति का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि गर्मी और उमस के बीच…

JP Bharat Share

धनबाद: शहर के कई इलाकों में लगातार बनी पेयजल समस्या को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा सोमवार को माडा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने माडा सचिव प्रकाश कुमार और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर केंदुआ, करकेंद समेत विभिन्न क्षेत्रों में बाधित जलापूर्ति का मुद्दा उठाया।

विधायक ने कहा कि गर्मी और उमस के बीच नियमित पेयजल आपूर्ति बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से खराब पाइपलाइन, मोटर और तकनीकी समस्याओं को जल्द दुरुस्त कराने तथा जिन इलाकों में आपूर्ति बाधित है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था से तत्काल पानी उपलब्ध कराने की मांग की।

राज सिन्हा ने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था को युद्धस्तर पर सुधारने की जरूरत है और वे पूरे मामले की लगातार निगरानी करेंगे।

वहीं, माडा सचिव प्रकाश कुमार ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों, नगर निगम एवं पीएचईडी के अधिकारियों समेत कई संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports