,

धनबाद में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और 13 हजार रुपये की चोरी

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद थाना क्षेत्र के विशुनपुर रजवार बस्ती में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। मामले में मकान मालकिन सुनीता मधुकर ने धनबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, सुनीता मधुकर 20 सितंबर को अपनी बेटियों और…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद थाना क्षेत्र के विशुनपुर रजवार बस्ती में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। मामले में मकान मालकिन सुनीता मधुकर ने धनबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, सुनीता मधुकर 20 सितंबर को अपनी बेटियों और बच्चों के साथ बनारस गई थीं। घर में ताला लगाकर परिवार के सदस्य बाहर गए थे। 22 सितंबर की रात पड़ोस में रहने वाले सिकंदर ने फोन कर उन्हें घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी।

इसके बाद सुनीता ने पड़ोस के पीयूष कुमार से घर के अंदर जाकर स्थिति देखने को कहा। पीयूष ने बताया कि घर के अंदर सामान बिखरा हुआ है। 23 सितंबर की सुबह धनबाद लौटने पर सुनीता ने देखा कि मुख्य गेट, कमरे के दरवाजे, अलमारी और बक्से के ताले व चौखट टूटे हुए थे।

चोर घर से 13 हजार रुपये नकद के अलावा सोने के कई आभूषण, जिनमें मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, नथ, झुमका और अन्य जेवर शामिल हैं, तथा चांदी की पायल, सिक्के, चेन, लॉकेट और कड़ा आदि लेकर फरार हो गए।

पीड़िता ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports