,

धनबाद में BCCL के GM प्रवीण कुमार चाकू लगने से घायल, सेंट्रल अस्पताल में भर्ती

JP Bharat Shareधनबाद: कार्मिक नगर स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में BCCL के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार चाकू लगने से घायल हो गए। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए धनबाद के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रवीण कुमार कोयला भवन स्थित BCCL मुख्यालय में पदस्थापित हैं और CMD के तकनीकी सचिव…

JP Bharat Share

धनबाद: कार्मिक नगर स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में BCCL के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार चाकू लगने से घायल हो गए। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए धनबाद के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रवीण कुमार कोयला भवन स्थित BCCL मुख्यालय में पदस्थापित हैं और CMD के तकनीकी सचिव के रूप में भी कार्यरत हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके बिस्तर पर चाकू रखा था। सोते समय करवट लेने के दौरान चाकू उनके पेट में लग गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर सरायढेला थाना पुलिस कृष्णा अपार्टमेंट पहुंची और उनसे पूछताछ की। थाना प्रभारी मनजीत कुमार के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की परिस्थितियों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports