धनबाद: डीडीसी श्री सन्नी राज की अध्यक्षता में DMFT योजनाओं और उनसे जुड़े संस्थानों की जमीनी स्तर पर निगरानी की जा रही है। DMFT-PMU टीम विभिन्न संस्थानों में व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जांच कर रही है।
जांच के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति, संसाधनों की उपलब्धता, कार्यों की गुणवत्ता और लाभुकों को मिल रही सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।
प्रशासन के अनुसार, जांच में अनियमितता, लापरवाही या निर्धारित मानकों में कमी मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
















