,

धनबाद में होमगार्ड बहाली के चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन शुरू

JP Bharat Shareधनबाद: होमगार्ड बहाली के तहत चयनित पूर्वी टुंडी प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए सोमवार से मेडिकल जांच, मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन, पुलिस चरित्र सत्यापन और बॉन्ड निष्पादन की प्रक्रिया शुरू हो गई। यह प्रक्रिया धनबाद समाहरणालय में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य…

JP Bharat Share

धनबाद: होमगार्ड बहाली के तहत चयनित पूर्वी टुंडी प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए सोमवार से मेडिकल जांच, मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन, पुलिस चरित्र सत्यापन और बॉन्ड निष्पादन की प्रक्रिया शुरू हो गई। यह प्रक्रिया धनबाद समाहरणालय में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को 1 सितंबर 2026 को अंतिम अवसर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियां और नाम व रोल नंबर अंकित चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा।

मंगलवार को टुंडी और बलियापुर के चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। प्रक्रिया के लिए चार जांच टीमों के साथ मेडिकल टीम की भी तैनाती की गई है।

प्रशासन ने फर्जी दस्तावेज या किसी तरह की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों से बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की अपील की गई है। पैसे लेकर काम कराने का दावा करने वाले किसी व्यक्ति की सूचना होमगार्ड डीएसपी के मोबाइल नंबर 6299226344 पर देने को कहा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होमगार्ड बहाली की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports