,

MMDR संशोधन अधिनियम के विरोध में रांची में वाम दलों का प्रदर्शन, मोदी-शाह का पुतला फूंका

JP Bharat Shareरांची: खनिज खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में सोमवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर वाम दलों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। भाकपा, माकपा और भाकपा-माले के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व…

JP Bharat Share

रांची: खनिज खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में सोमवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर वाम दलों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।

भाकपा, माकपा और भाकपा-माले के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के पुतले का दहन किया।

प्रदर्शनकारियों ने संशोधन कानून को वापस लेने की मांग करते हुए इसे संसद की स्थायी समिति के पास पुनर्विचार के लिए भेजने की मांग राष्ट्रपति से की। साथ ही झारखंड सरकार से केंद्र पर दबाव बनाने की अपील की।

वाम दलों ने आरोप लगाया कि संशोधन का असर झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर पड़ सकता है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर केंद्र सरकार अपने फैसले से पीछे नहीं हटती है, तो राज्यभर में चक्का जाम और राजभवन घेराव जैसे आंदोलन किए जाएंगे।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में वाम दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports