,

धनबाद में मानव सेवा की मिसाल, रक्तदान शिविर में 175 यूनिट रक्त संग्रह

JP Bharat Shareधनबाद। धनबाद क्लब में मारवाड़ी युवा मंच, झारखंड प्रांत मंडल-7, धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और अन्य सामाजिक संगठनों के संयुक्त सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और कुल 175 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक राज सिन्हा सहित…

JP Bharat Share

धनबाद। धनबाद क्लब में मारवाड़ी युवा मंच, झारखंड प्रांत मंडल-7, धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और अन्य सामाजिक संगठनों के संयुक्त सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और कुल 175 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक राज सिन्हा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय रक्त संयोजक विवेक लील्हा, झारखंड उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, गोविंदपुर अध्यक्ष शैलेश बंसल, सरायढेला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल और प्रांतीय सहायक मंत्री स्नेह अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार, शिविर में 6 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। वहीं, 3 कपल ने साथ में रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद आयोजकों ने लोगों से आगे भी रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports