सोनारडीह ओपी क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग, अशर्फी अस्पताल में चल रहा इलाज
धनबाद : शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और मामला सामने आया है। सोनारडीह ओपी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम मेयर समर्थक और जनता मजदूर संघ के प्रतिनिधि शुभम यादव को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने शुभम यादव के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा है कि उन्हें तीन गोलियां लगी हैं, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।
घर में परिवार के साथ थे मौजूद
बताया जा रहा है कि घटना के समय शुभम अपने दादा-दादी के साथ घर में मौजूद थे। अचानक हुई फायरिंग से परिवार के लोग भी दहशत में आ गए।
समर्थकों में आक्रोश
घटना के बाद मेयर समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सूचना मिलते ही संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही सोनारडीह ओपी और धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं पुरुषोत्तम सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है।
ये भी पढ़ें:-लोयाबाद में घर में घुसकर मारपीट, महिला समेत कई घायल; छेड़खानी और धमकी का आरोप
Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E
















