,

धनबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 9.84 लाख से अधिक ईएफ वितरित

JP Bharat Shareधनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक प्रपत्र (ईएफ) के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है। जिला प्रशासन ने इस अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए…

JP Bharat Share

धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक प्रपत्र (ईएफ) के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है। जिला प्रशासन ने इस अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर निगरानी और समीक्षा शुरू कर दी है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 9,84,022 मतदाताओं के बीच ईएफ का वितरण किया जा चुका है, जबकि 1,49,925 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

विधानसभावार प्रगति के अनुसार सिंदरी विधानसभा में 2,10,161, टुंडी में 1,82,657, निरसा में 1,86,072, बाघमारा में 1,32,017, झरिया में 1,14,971 तथा धनबाद विधानसभा में 1,58,144 ईएफ का वितरण किया गया है।

वहीं डिजिटाइजेशन कार्य में सिंदरी में 45,446, टुंडी में 39,001, निरसा में 21,485, बाघमारा में 15,475, झरिया में 12,027 तथा धनबाद विधानसभा में 16,491 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ईएफ वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाए, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

उन्होंने सभी मतदाताओं से भी अपील की कि यदि उन्हें निर्वाचक प्रपत्र प्राप्त होता है तो उसे सही जानकारी के साथ भरकर समय पर जमा करें, जिससे मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports