,

धनबाद में ऑल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन की राज्यस्तरीय बैठक, संगठनात्मक मजबूती पर मंथन

JP Bharat Shareधनबाद: ऑल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन (पोस्टमैन एवं एमटीएस), झारखंड सर्किल की राज्यस्तरीय बैठक रविवार को धनबाद के बेकारबांध स्थित एप्पल रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर…

JP Bharat Share

धनबाद: ऑल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन (पोस्टमैन एवं एमटीएस), झारखंड सर्किल की राज्यस्तरीय बैठक रविवार को धनबाद के बेकारबांध स्थित एप्पल रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के परिमंडलीय अध्यक्ष लाल यशवंत नाथ सहदेव ने कहा कि इस राज्यस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करना है। उन्होंने बताया कि झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, चुनौतियों और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पारित प्रस्तावों और सुझावों को केंद्रीय कमेटी के समक्ष भेजा जाएगा, ताकि उन पर आवश्यक स्तर पर कार्रवाई की जा सके।

परिमंडलीय अध्यक्ष ने कहा कि यूनियन हमेशा डाक कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने और एकजुट होकर कर्मचारियों के हित में कार्य करने की अपील की।

बाइट: लाल यशवंत नाथ सहदेव, परिमंडलीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन (पोस्टमैन एवं एमटीएस), झारखंड सर्किल


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports