,

धनबाद में प्रधानमंत्री कुसुम योजना की समीक्षा, 192 किसानों के आवेदन स्वीकृत

JP Bharat Shareधनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत 2, 3 और 5 एचपी सोलर पंप वितरण योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों की जांच, सत्यापन और उनकी वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले…

JP Bharat Share

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत 2, 3 और 5 एचपी सोलर पंप वितरण योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों की जांच, सत्यापन और उनकी वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 192 किसानों के आवेदन जांच और सत्यापन के बाद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें धनबाद के 7, बलियापुर के 17, निरसा के 33, गोविंदपुर के 25, पूर्वी टुंडी के 4, टुंडी के 22, तोपचांची के 23 और बाघमारा के 61 आवेदन शामिल हैं। वहीं, 121 आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत किए गए हैं।

बैठक में उपायुक्त ने स्वीकृत और अस्वीकृत आवेदनों की सूची सार्वजनिक कर दावा-आपत्ति आमंत्रित करने के निर्देश दिए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

इसके साथ ही सोलर पंप स्थापना से जुड़ी एजेंसी ज्रेडा (JREDA) के प्रतिनिधियों के साथ पिछले तीन वर्षों में स्वीकृत आवेदनों की भी समीक्षा करने को कहा गया। लंबित आवेदनों के सत्यापन और निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा तथा विद्युत और लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed