JharkhandWeather update:7 जुलाई तक झारखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में 7 जुलाई तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा, वज्रपात और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खराब मौसम के…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में 7 जुलाई तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा, वज्रपात और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन दिनों में राज्य में औसतन करीब 40 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से अधिक है। लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में वर्षा की कमी का प्रतिशत भी घटकर 61 प्रतिशत से 46 प्रतिशत रह गया है।

पूर्वानुमान के मुताबिक रांची सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। कई स्थानों पर तेज हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की है।

हाल के दिनों में गिरिडीह के डुमरी में सबसे अधिक 92.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा मेदिनीनगर, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, जमशेदपुर और रांची सहित कई जिलों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून फिलहाल पूरे झारखंड में सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक इसका असर बना रहेगा। लगातार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी तथा तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:-DhanbadNews:बरमसिया छठ तालाब और जर्जर सड़क का विधायक राज सिन्हा ने किया निरीक्षण, नगर आयुक्त को दिए कार्रवाई के निर्देश


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports