,

धनबाद में पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, सामाजिक संस्था ने दिखाई जिम्मेदारी

JP Bharat Shareधनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था पंख एक नई दिशा की ओर से शुक्रवार को सीसीडब्लूओ कॉलोनी स्थित सरकारी मिडिल स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम संस्था की कोषाध्यक्ष सुषमा…

JP Bharat Share

धनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था पंख एक नई दिशा की ओर से शुक्रवार को सीसीडब्लूओ कॉलोनी स्थित सरकारी मिडिल स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश दिया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम संस्था की कोषाध्यक्ष सुषमा प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता, उपाध्यक्ष नम्रता गुप्ता तथा स्कूल की प्राचार्या पूजा प्रदर्शनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

संस्था की ओर से लगाए गए फलदार पौधे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को भी लाभ पहुंचाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाए रखने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports