,

धनबाद में समर बॉक्सिंग कैंप का आयोजन, 70 बच्चे सीख रहे हैं बॉक्सिंग के गुर

JP Bharat Shareधनबाद: बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से धनबाद बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर द्वारा विशेष समर बॉक्सिंग कैंप का आयोजन किया गया है। 25 मई से शुरू हुआ यह सात दिवसीय कैंप 31 मई तक चलेगा, जिसमें शहर के करीब 70 बच्चे पूरे उत्साह के…

JP Bharat Share

धनबाद: बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से धनबाद बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर द्वारा विशेष समर बॉक्सिंग कैंप का आयोजन किया गया है। 25 मई से शुरू हुआ यह सात दिवसीय कैंप 31 मई तक चलेगा, जिसमें शहर के करीब 70 बच्चे पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

कैंप में बच्चों को बॉक्सिंग की बुनियादी और उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही शारीरिक फिटनेस, आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना को भी विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अनुभवी प्रशिक्षक अभिमन्यु कुमार और खुशबू कुमारी बच्चों को बॉक्सिंग के विभिन्न पहलुओं की ट्रेनिंग दे रहे हैं।

प्रशिक्षकों ने बताया कि इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी खेल प्रतिभा को पहचानना, उसे सही दिशा देना और उन्हें भविष्य में जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।

कैंप के दौरान जेपी भारत के स्टेट हेड अर्जुन मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल आज केवल मनोरंजन या फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि एक सफल करियर और पहचान बनाने का सशक्त मंच बन चुका है।

इस अवसर पर कोयलांचल संवाद के ब्यूरो चीफ रवींद्र नाथ चौरसिया भी मौजूद रहे। उन्होंने भी बच्चों को खेल के प्रति समर्पित रहने और लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

कैंप में बच्चों के जोश और लगन को देखकर अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर की और धनबाद बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर की इस पहल की सराहना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports