,

धनबाद में स्वतंत्रता दिवस पर गोलीबारी, युवक की जांघ में लगी गोली; आरोपी फरार

JP Bharat Shareधनबाद: स्वतंत्रता दिवस के दिन गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के धरिया जोबा बस्ती में गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में 27 वर्षीय पिंटू पासवान घायल हो गया। गोली उसकी जांघ में लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए SNMMCH भेजा गया। जानकारी के अनुसार, पिंटू पासवान और भवानी सिंह के…

JP Bharat Share

धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के दिन गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के धरिया जोबा बस्ती में गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में 27 वर्षीय पिंटू पासवान घायल हो गया। गोली उसकी जांघ में लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए SNMMCH भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, पिंटू पासवान और भवानी सिंह के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भवानी सिंह ने पिस्टल से पिंटू पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इनमें से एक गोली पिंटू की जांघ में लगी।

गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गोंदूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।

गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार ने बताया कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। घटना के बाद आरोपी भवानी सिंह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गोलीबारी के कारणों समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports