राजगंज: संत मैथ्यूज हाई स्कूल, राजगंज में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यालय के निर्देशक रबिन्द्र चन्द्र दे, प्रधानाचार्य राहुल कुमार दे और अकादमिक निर्देशक टी.के. सिन्हा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मनाया।
कुमारी वाणी चौरासिया ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं अंतरा कुमारी, माही कुमारी, रितिका कुमारी और नीतू कुमारी ने ‘भारत माता’ की आकृति बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में हेड गर्ल अंतरा कुमारी, हेड बॉय लखीराम रजवार, लक्ष्मी कुमारी, आराध्या कुमारी, निशांत कुमार, संदीप कुमार, चंद्रदेव, हर्षित, दीपक समेत कई विद्यार्थियों का योगदान रहा।
















