, ,

न्यायालय के आदेश के बावजूद पंजी-2 में सुधार नहीं होने का आरोप, झरिया अंचल कार्यालय के सामने धरना

JP Bharat Shareझरिया: लखी राजवार के जमीन विवाद को लेकर झरिया अंचल कार्यालय के सामने लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि न्यायालय का आदेश आने के बावजूद जमीन से संबंधित पंजी-2 में अब तक आवश्यक सुधार नहीं किया गया है। उन्होंने अंचलाधिकारी मनोज कुमार के निलंबन की मांग की। मामला सिविल सूट…

JP Bharat Share

झरिया: लखी राजवार के जमीन विवाद को लेकर झरिया अंचल कार्यालय के सामने लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि न्यायालय का आदेश आने के बावजूद जमीन से संबंधित पंजी-2 में अब तक आवश्यक सुधार नहीं किया गया है। उन्होंने अंचलाधिकारी मनोज कुमार के निलंबन की मांग की।

मामला सिविल सूट संख्या 153/2024 से जुड़ा है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, सिविल न्यायालय ने लखी राजवार के पक्ष में स्थायी निषेधाज्ञा का आदेश दिया है। इसके बावजूद अंचल कार्यालय में आवेदन पर कार्रवाई लंबित है।

प्रदर्शन के दौरान सोनाली कुमारी और लखी राजवार ने जिला प्रशासन से न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports